विदेश की खबरें | रियाद को निशाना बनाते हुए दागी गई मिसाइल को हमने बीच में रोक दिया: सऊदी अरब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब देश में होने वाले हवाई हमलों के लिए यमन के हुती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है।
सऊदी अरब देश में होने वाले हवाई हमलों के लिए यमन के हुती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है।
सऊदी नीत सैन्य गठबंधन ने कहा कि ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने रियाद की ओर एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी। इसके अलावा जिज़ान प्रांत की ओर बम से लदे तीन ड्रोन दागे गए। चौथा ड्रोन एक अन्य दक्षिण पश्चिमी शहर को निशाना बनाते हुए दागा गया, और अन्य ड्रोनों पर निगाह रखी जा रही है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस हमले के संबंध में अभी हुती विद्रोहियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
यह हमला पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है। इससे एक दिन पहले ही इजराइल के पोत पर ओमान की खाड़ी में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट ने सामरिक जलमार्गों पर पोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता को एक बार फिर हवा दी है।
सरकारी अल एखबरिया टीवी ने रियाद में हवा में विस्फोट जैसी किसी चीज के फुटेज दिखाए। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के वीडियो साझा किए हैं।
सऊदी नीत गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलीकी ने कहा कि हुती नागरिकों को सिलसिलेवार ढंग से निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इस बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है और ‘‘ उनसे भविष्य में और हमले होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है’’।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)