देश की खबरें | दिल्ली आबकारी नीति मामले में हम पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में : सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह आम आदमी पार्टी (आप)नेता मनीष सिसोदिया और अन्य से संबंधित कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में नया पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह आम आदमी पार्टी (आप)नेता मनीष सिसोदिया और अन्य से संबंधित कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में नया पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

केंद्रीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश एम.के.नागपाल की अदालत में यह जानकारी तब दी, जब उन्होंने पूछा कि क्या मामले में आरोप तय करने के लिए दलील रखने की तारीख तय की जा सकती है।

सीबीआई ने न्यायाधीश के सवाल का नकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है। एजेंसी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

मामले में आरोपी हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई का पक्ष रख रहे अधिवक्ता नीतेश राणा ने भी अदालत से कहा कि आरोप तय करने के लिए दलील रखने की तारीख तय नहीं की जाए, क्योंकि सीबीआई द्वारा आरोपी को दिए गए दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

न्यायाधीश ने इस बीच अदालत में पेश किए गए सिसोदिया के आवेदन को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में विकास कार्य के लिए विधायक निधि से धन जारी करने का अनुरोध किया था।

सिसोदिया के आवेदन का सीबीआई ने भी विरोध नहीं किया।

सीबीआई के मुताबिक, पिल्लई भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान पार्षद के.कविता का करीबी है। कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं और इस मामले में जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है।

सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में बदलाव करने में अनियमितता की गई और इसके जरिये लाइसेंस धारकों को अनुचित फायदा पहुंचाया गया।

दिल्ली सरकार ने विवादित आबकारी नीति को 17 नवंबर 2021 में लागू किया था, लेकिन दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा ‘नियमों के उल्लंघन’ की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश के बाद आप सरकार ने जुलाई 2022 में उस नीति को वापस ले लिया।

सिसोदिया उस समय आबकारी मंत्री थे और इस मामले में इस साल फरवरी से ही जेल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड