हमें कोरोना वायरस के साथ जीना है, इससे लड़ना भी है : गुजरात के मुख्यमंत्री

रूपाणी ने कहा कि 21 मई से 27 मई के बीच चलने वाले अभियान का मकसद लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के तीन बुनियादी नियमों के बारे में अवगत कराना है । बच्चे और बजुर्ग घर के भीतर रहें, बिना मास्क के बाहर ना निकलें और सामाजिक दूरी का हमेशा पालन करें ।

जमात

अहमदाबाद, 20 मई गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संक्रमण से लड़ने में लोगों की भागीदारी का अनुरोध किया और इसके लिए एक सप्ताह का ऑनलाइन अभियान आरंभ करने की घोषणा की ।

रूपाणी ने कहा कि 21 मई से 27 मई के बीच चलने वाले अभियान का मकसद लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के तीन बुनियादी नियमों के बारे में अवगत कराना है । बच्चे और बजुर्ग घर के भीतर रहें, बिना मास्क के बाहर ना निकलें और सामाजिक दूरी का हमेशा पालन करें ।

सप्ताह भर चलने वाले अभियान का नाम ‘हू पन कोरोना वारियर’ है यानि ‘मैं भी कोरोना योद्धा हूं ।’

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘अब कोरोना वायरस के खिलाफ सीधी लड़ाई है। हमें कोरोना वायरस के साथ जीना है और इससे लड़ना भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से हमेशा चौकस रहने का अनुरोध करता हूं । तीन सामान्य नियमों के पालन के लिए बृहस्पतिवार से एक सप्ताह का अभियान शुरू हो रहा है। महामारी से लड़ने के लिए हर किसी को इसका पालन करना है । ’’

रूपाणी ने कहा कि इस एक सप्ताह के दौरान नामी गिरामी हस्तियां, विशिष्ट नागरिक लोगों को संबोधित करेंगे और महामारी से लड़ने के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे ।

गुजरात में 19 मई तक कोविड-19 के 12,141 मामले आ चुके हैं और 719 लोगों की मौत हुई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू