खेल की खबरें | हमें मैच में निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा : मौरिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल के मैच में सात विकेट से हार के बाद स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा है कि निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का राजस्थान रॉयल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा है ।

दुबई, 28 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल के मैच में सात विकेट से हार के बाद स्टार हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस ने कहा है कि निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का राजस्थान रॉयल्स को खामियाजा भुगतना पड़ा है ।

मौरिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस समय हम खेल के निर्णायक पलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं । गेंदबाजी की बात हो या बल्लेबाजी की ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले मैच में भी हमारे पास निर्णायक पल था जब हम आखिरी ओवर में उसमें अच्छाा खेलकर जीते । उसके बाद से हालांकि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया । पिछले मैच में पहले हाफ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमें ऐसे पलों में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा ।’’

कल की हार के बाद रॉयल्स दस मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है । यह पूछने पर कि अब प्लेआफ का रास्ता कठिन हो गया है, मौरिस ने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चार टीमों के बीच प्लेआफ के लिये खींचतान है और सभी अच्छी टीमें है । यह दुनिया का सबसे अच्छा और सबसे कठिन टूर्नामेंट है और हर टीम के पास विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं । हर मैच कठिन होगा । हमें हर मौके को भुनाना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका