एजेंसी न्यूज

जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध प्रदर्शन का अधिकार है: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने पर मंगलवार को कहा कि इस मामले में गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस विरोध कर रही है और उसे ऐसा करने का अधिकार है।

जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध प्रदर्शन का अधिकार है: चिदंबरम
पी चिदंबरम (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने पर मंगलवार को कहा कि इस मामले में गांधी नहीं बल्कि कांग्रेस विरोध कर रही है और उसे ऐसा करने का अधिकार है. प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को दूसरी बार कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ की. दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया.

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''भाजपा पूछती है कि कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रही है. श्रीमती सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश हो रही हैं. वह विरोध नहीं कर रही हैं. इसका विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है. जब हमारे नेता को परेशान किया जा रहा हो तो हमें विरोध करने का अधिकार है.'' यह भी पढ़ें : UP: मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से रोकने पर 14 साल के बच्चे ने जान दे दी

उन्होंने कहा, ''जब (नरेंद्र) मोदी से पूछताछ की गई थी, तो भाजपा ने पूरे गुजरात में पोस्टर लगाए थे और विरोध प्रदर्शन किया था. हमें यह पूछने का भी अधिकार है कि कई राजनीतिक नेताओं (जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए) के खिलाफ ईडी के मामले अचानक कैसे हवा में गायब हो गए?''

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).