खेल की खबरें | हमारी बल्लेबाजी में गहराई है और हम नर्वस नहीं थे : केएल राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का शीर्षक्रम भले ही लड़खड़ा गया हो लेकिन कप्तान के एल राहुल ने कहा कि उनकी टीम नर्वस नहीं थी । भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला जीत ली ।

हरारे, 20 अगस्त छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का शीर्षक्रम भले ही लड़खड़ा गया हो लेकिन कप्तान के एल राहुल ने कहा कि उनकी टीम नर्वस नहीं थी । भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला जीत ली ।

जीत के लिये 162 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने चार विकेट 97 रन पर गंवा दिये थे लेकिन संजू सैमसन ने 39 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को 24 . 2 ओवर बाकी रहते जीत दिलाई ।

राहुल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी में गहराई है और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका मिलना अच्छा रहा । हम नर्वस नहीं थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास अच्छे गेंदबाज है और बांग्लादेश में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी । वे लंबे और मजबूत कद काठी के हैं । बतौर बल्लेबाज हमारे लिये चुनौती अच्छी थी लेकिन हमारी बल्लेबाजी में गहराई है तो चिंता की बात नहीं थी ।’’

राहुल पारी की शुरूआत करने शिखर धवन के साथ उतरे लेकिन एक रन बनाकर आउट हो गए ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम में बदलाव काम नहीं आया । मैं कुछ रन बनाना चाहता था लेकिन बना नहीं सका । उम्मीद है कि अगले मैच में रन बनेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट