Russia Ukraine War: हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया- यूक्रेन के राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के दावे का खंडन करते हुए कहा, “हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया,"
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के दावे का खंडन करते हुए कहा, “हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया.” रूस ने यह दावा भी किया कि यूक्रेन की ओर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का असफल प्रयास किया गया जो “आतंकवादी” कृत्य था. रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ को बताया कि पुतिन उस समय क्रेमलिन में नहीं थे तथा मॉस्को के बाहर अपने नोवो-ओगारयोवो निवास पर थे. यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War रूस ने यूक्रेन पर किया भयानक हमला, कई शहरों पर दागे मिसाइल, बच्चों समेत 22 की मौत
कथित हमले का कोई स्वतंत्र सत्यापन नहीं किया गया है, वहीं रूस के अधिकारियों ने दावा किया कि रातभर यह घटना घटी, लेकिन इसका सत्यापन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया। इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्रेमलिन को इस घटना की सूचना देने में इतनी देर क्यों लग गई और इसके वीडियो बाद में क्यों सामने आए.
मॉस्को के एक स्थानीय समाचार टेलीग्राम चैनल पर रात में साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि क्रेमलिन के पास नदी के उस पार से गोलीबारी की गई तथा इमारतों के ऊपर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है. घटना की सत्यता का पता लगाना संभव नहीं है.
वीडियो के साथ दिए गए विवरण के अनुसार, पास के अपार्टमेंट की एक इमारत के निवासियों ने देर रात 2.30 बजे के आसपास धमाकों की आवाज और धुएं को देखने की सूचना दी.
एपी जितेंद्र वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

