हम और पाबंदियां लगाए बिना चौथी लहर से निपट सकते हैं: दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला ने कहा कि देश कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से आयी महामारी की चौथी लहर से बिना सख्त पाबंदियां लगाए निपट सकता है. साथ ही उन्होंने नागरिकों से प्रोटोकॉल का पालन करने और टीके की पूरी खुराक लेने का अनुरोध किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जोहानिसबर्ग, 5 दिसंबर : दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला ने कहा कि देश कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से आयी महामारी की चौथी लहर से बिना सख्त पाबंदियां लगाए निपट सकता है. साथ ही उन्होंने नागरिकों से प्रोटोकॉल का पालन करने और टीके की पूरी खुराक लेने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘हम इस चौथी लहर से निपट सकते हैं, हम मौलिक उपकरणों के साथ ओमीक्रोन से निपट सकते हैं.’’

उन्होंने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर हम सुरक्षा उपाय करने का अपना मौलिक कर्तव्य निभाते हैं और अगर 12 साल से अधिक आयु के हम सभी पात्र लोग टीके की खुराक लेने के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाते हैं तो हम इससे इस तरीके से निपट सकते हैं जिसमें सरकार को अगले कुछ दिनों में गंभीर पाबंदियां लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.’’ यह भी पढ़ें : Omicron Variant: ओमीक्रोन प्रभावित दक्षिण अफ्रीका भविष्य की झलक हो सकता है

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीके की खुराक ले चुके केवल कुछ ही लोग बीमार पड़े हैं और ज्यादातर में हल्के लक्षण हैं जबकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में से बड़ी संख्या उन लोगों की है जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल