Indian Men's Hockey Team: हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- हम अच्छी हॉकी खेल रहे हैं लेकिन कभी कभी लय कायम नहीं रख पाते

भारत ने बेल्जियम चरण में अर्जेंटीना को दो मैचों में हराया जबकि दो मैचों में बेल्जियम ने उसे मात दी. हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा,‘‘हमने कुछ मौकों पर शानदार हॉकी खेली लेकिन कई बार लय के लिये जूझते रहे. टीम लगातार सुधार कर रही है. हमने युवा खिलाड़ियों को भी मैच अनुभव देने की कोशिश की.’’

India men's hockey team (Photo Credit: X)

लंदन: भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि उनकी टीम टुकड़ों में अच्छी हॉकी खेल रही है और पेरिस ओलंपिक से पहले एफआईएच प्रो लीग के आगामी मैचों में टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. भारत इस समय प्रो लीग की तालिका में 12 मैचों में 21 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. भारत का सामना शनिवार से शुरू हो रहे प्रो लीग के लंदन चरण में छठी रैंकिंग वाली जर्मनी और नौवीं रैंकिंग वाली ब्रिटेन टीम से होगा.

भारत ने बेल्जियम चरण में अर्जेंटीना को दो मैचों में हराया जबकि दो मैचों में बेल्जियम ने उसे मात दी. हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा,‘‘हमने कुछ मौकों पर शानदार हॉकी खेली लेकिन कई बार लय के लिये जूझते रहे. टीम लगातार सुधार कर रही है. हमने युवा खिलाड़ियों को भी मैच अनुभव देने की कोशिश की.’’ भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 2-3 से हारी, योगेंबर रावत और गुरजोत सिंह ने दागे गोल

भारतीय कप्तान ने कहा कि अर्जेंटीना और बेल्जियम के खिलाफ कुछ कड़े मुकाबले खेलने से टीम को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा,‘‘हमने एंटवर्प में अर्जेंटीना और बेल्जियम से कुछ करीबी मुकाबले खेले. ये दोनों टीमें पेरिस ओलंपिक में हमारे ही पूल में हैं. लंदन चरण में हम अपनी गलतियों से सबक लेकर टीम संयोजन और पोजिशनिंग पर काम करेंगे.’’

शनिवार के मैच के बाद भारत को आठ जून को जर्मनी से खेलना है. ब्रिटेन से मैच दो और नौ जून को खेले जायेंगे. भारतीय महिला हॉकी कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद उनकी टीम नये सिरे से शुरूआत कर रही है और प्रो लीग के मैच इसमें अहम भूमिका निभायेंगे. भारत इस समय 12 मैचों में आठ अक लेकर सातवें स्थान पर है. महिला टीम भी जर्मनी और ब्रिटेन से खेलेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\