एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हम भाग्यशाली हैं जो इस मुश्किल समय में भी खेल रहे हैं : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो ऐसे समय में क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

खेल की खबरें | हम भाग्यशाली हैं जो इस मुश्किल समय में भी खेल रहे हैं : रोहित

चेन्नई, आठ अप्रैल भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो ऐसे समय में क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की पूर्व संध्या पर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने जैव सुरक्षित माहौल के अंदर के जीवन के बारे में बात की जो कि कोविड-19 महामारी के कारण जरूरी बन गया है।

रोहित ने अपनी फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘लोगों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। कई लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। वे वह काम नहीं कर पा रहे हैं जो उन्हें पसंद है। कम से कम हम भाग्यशाली हैं कि हम वह कर रहे हैं जो हमें पसंद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम मैं क्रिकेट खेलकर खुश हूं जो मुझे पसंद है। यदि हमें तालमेल बिठाना है तो ऐसा करना होगा। प्रयास करें कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे सकते हैं। आप जैव सुरक्षित वातावरण की इस जिंदगी को भी जानते हैं।’’

मुंबई इंडियन्स शुक्रवार को पहले मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगा।

रोहित ने कहा कि देश की हाल में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत से भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिये बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सारे विश्व ने देखा कि हमने आस्ट्रेलिया में क्या किया। हमने टीम के रूप में जो प्रदर्शन किया वह आनंददायक था। विशेषकर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिन्होंने अभी टीम में जगह बनायी। उन्होंने जिम्मेदारी ली और महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसे देखना शानदार रहा। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘यह आस्ट्रेलिया की बात थी और इसके बाद हमने भारत में इंग्लैंड का सामना किया और फिर इंग्लैंड को तीनों प्रारूपों में हराया। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).