खेल की खबरें | हम लगातार एक जैसी गलतियां दोहरा रहे हैं : रिजवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि उनके खिलाड़ी लगातार एक जैसी गलती दोहरा रहे हैं और स्वीकार किया है कि यहां भारत से मिली हार के बाद उनकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान लगभग खत्म हो गया है।

दुबई, 24 फरवरी पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि उनके खिलाड़ी लगातार एक जैसी गलती दोहरा रहे हैं और स्वीकार किया है कि यहां भारत से मिली हार के बाद उनकी टीम का चैंपियंस ट्रॉफी अभियान लगभग खत्म हो गया है।

पाकिस्तान को रविवार को यहां भारत के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने उसे 60 रन से हराया था। ग्रुप ए में उसका आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को बांग्लादेश से होगा।

रिजवान ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा सफर लगभग समाप्त हो चुका है। अब हमें अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। एक कप्तान के रूप में मुझे इस तरह की स्थिति पसंद नहीं है। हमें अपनी किस्मत खुद लिखनी चाहिए थी।’’

उन्होंने भारत की जीत का श्रेय विराट कोहली को दिया जिन्होंने वनडे में 51वां और पाकिस्तान के खिलाफ चौथा शतक लगाया।

रिजवान ने कहा, ‘‘उन्होंने जितनी कड़ी मेहनत की उससे मैं हैरान हूं। दुनिया कह रही है कि वह फॉर्म में नहीं है लेकिन इतने बड़े मैच में उन्होंने सहजता से रन बनाए। हमने उन्हें आउट करने के लिए हर संभव प्रयास किए लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मैच का सवाल है तो निश्चित तौर पर हम निराश हैं। हमने तीनों विभाग में गलतियां की। हम बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने में असफल रहे।’’

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। रिजवान ने कहा कि उनकी टीम गलतियों से सबक नहीं ले पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम लगातार वही गलतियां दोहरा रहे हैं जो हमने पिछले मैचों में की थी। हमने अपनी तरफ से प्रयास किए लेकिन मुझे लगता है कि वह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि भारतीय टीम ने हमसे बेहतर प्रयास किए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\