देश की खबरें | ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं : अनिल विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाण के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से भी जानकारी मांगी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, छह नवम्बर हरियाण के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से भी जानकारी मांगी गई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने पिछले साल जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण या धर्मांतरण के ‘‘एकमात्र मकसद’’ से शादी के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था।

यह भी पढ़े | Republic TV के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, विशेषाधिकार हनन मामले में गिरफ्तारी रोकी- महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव को भेजा नोटिस.

बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्याकांड के संबंध में लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में अनिल विज ने कहा, ‘‘ हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’’

गृह मंत्री ने बताया कि इस मामले में जल्द एक चालान दाखिल किया जाएगा और इसे सुनवाई के लिए त्वरित अदालत में सूचीबद्ध किया जाएगा।

यह भी पढ़े | मप्र में नतीजों के बाद की रणनीति पर सियासी कदमताल.

विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज ने बताया कि एक ‘शक्तिशाली राजनीतिक परिवार’ से नाता रखने वाले तौसिफ को अपराध को अंजाम देने के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे शादी करने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।

कई हिंदू संगठनों ने इस ‘‘लव जिहाद’’ का मामला भी बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\