एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के बाद हम सभी को आत्मावलोकन कर आगे बढ़ना होगा : शाहुरुख खान

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था, जो कि 14 अप्रैल तक था लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने इसे तीन मई तक बढ़ा दिया।

लॉकडाउन के बाद हम सभी को आत्मावलोकन कर आगे बढ़ना होगा : शाहुरुख खान
जमात

मुम्बई, 20 अप्रैल बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आत्मावलोकन कर जीवन की दिशा तय करनी होगी ।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था, जो कि 14 अप्रैल तक था लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने इसे तीन मई तक बढ़ा दिया।

किंग खान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ चर्चा में लॉकडाउन के बाद की दुनिया के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम सभी को ठहरकर चिंतन करना होगा कि जीवन को किस दिशा में ले जाना है ।’’

इस दौरान कुछ सीखने के सवाल पर शाहरुख ने एक बार फिर कहा कि हम सभी को थोड़ा थमने की जरूरत है।

अगली फिल्म में राजकुमार हिरानी, एटली या सिद्धार्थ आनंद में से किस निर्देशक के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन हिरानी के साथ काम करने की ओर इशारा किया।

खान ने कहा, ‘‘ राजू अपना सा लगता है ..... नहीं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).