विदेश की खबरें | लोकतंत्र की लड़ाई के तरीकों पर विचार करना होगा: हांगकांग के सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दरअसल बीजिंग द्वारा नवंबर माह की शुरुआत में पारित एक संकल्प के बाद लोकतंत्र समर्थक खेमे के चार सदस्यों को अयोग्य करार दिया गया था।

दरअसल बीजिंग द्वारा नवंबर माह की शुरुआत में पारित एक संकल्प के बाद लोकतंत्र समर्थक खेमे के चार सदस्यों को अयोग्य करार दिया गया था।

इन सदस्यों ने इस्तीफे ऐसे समय में दिए हैं जब चीन हांगकांग पर अपना नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक हांगकांग को चीन से अलग करने वाले अधिकार कुचले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

हांगकांग में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले कार्यकर्ता ‘छाता आंदोलन’ (अंब्रेला मूवमेंट) के तहत 2014 से ज्यादा लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चीन हांगकांग की जनता को मतदान से अपने नेता का चुनाव करने की इजाजत देने के वादे से पलट रहा है।

करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय 58 वर्षीय वू ची वई ने इस्तीफा देने के बारे में कहा कि पद पर बने रहने से चीजें बदलने वाली नहीं हैं।

यह भी पढ़े | SCO Heads of Government Summit Today: भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित होगी SCO बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम इमरान खान नहीं होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि चीन समर्थक सरकार ऐसी नीतियों को आगे बढ़ाने को लेकर कटिबद्ध है जिन्हें लोकतंत्र समर्थक खेमा रोकने में सक्षम नहीं है।

वई ने कहा कि लोकतंत्र समर्थकों को फिर से सोचना होगा कि आगे की लड़ाई किस तरह लड़नी है क्योंकि अब कई चीजें बदल चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\