देश की खबरें | संपर्क और एकीकरण को बढ़ावा देगा जलमार्ग : सोनोवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जलमार्ग की भूमिका पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि इससे घरेलू संपर्क और क्षेत्रीय एकीकरण में सुधार हो सकता है।
डिब्रूगढ़ (असम), 11 अप्रैल केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जलमार्ग की भूमिका पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि इससे घरेलू संपर्क और क्षेत्रीय एकीकरण में सुधार हो सकता है।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की क्षमता का इस्तेमाल करने से देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का एक नया युग भी आएगा।
यहां दो दिवसीय जलमार्ग सम्मेलन-2022 का उद्घाटन करते हुए सोनोवाल ने कहा, इस सम्मेलन से पूर्वोत्तर राज्यों को अत्यधिक लाभ होगा और इस क्षेत्र में जलमार्ग की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षमता का उपयोग करने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन और नौवहन संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत ने बांग्लादेश के साथ पहले ही द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया है ।
समारोह से इतर संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुये सोनोवाल ने कहा कि अन्य देशों के साथ संपर्क के लिये जलमार्ग का निर्माण आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोंण के आधार पर किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि जलमार्ग क्षेत्र में सुधार के साथ ही रोजगार के अवसर का सृजन होगा ।
इस सम्मेलन के दौरान जलमार्ग के क्षेत्र में भारत और इसके पड़ोसियों के साथ कम से कम छह समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किया जायेगा ।
इस सम्मेलन में नीदरलैंड, नेपाल, भूटान, म्यामां और बांग्लादेश जैसे मुल्क हिस्सा ले रहे हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)