एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से जलभराव, यातायात बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से जलभराव, यातायात बाधित

नयी दिल्ली, 12 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 12.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। लोधी रोड पर 13.6 मिलीमीटर, पालम पर 10.5 मिलीमीटर और नजफगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार बारिश के चलते मुंडका में जलभराव के कारण रोहतक रोड पर टिकरी बॉर्डर से पीरागढ़ी तक दोनों मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि एमबी रोड पर खानपुर से हमदर्द तक जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। द्वारका सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग और डॉ. कर्णवाल मार्ग के पास भी पेड़ गिर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जलभराव से संबंधित 10 शिकायतें मिली थीं। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 56 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).