एजेंसी न्यूज

Ayodhya: पानी की टंकी गिरी, दबने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसोधा इलाके में केएम चीनी मिल में एक ओवर हेड पानी की टंकी मंगलवार दोपहर गिर गई जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Ayodhya: पानी की टंकी गिरी, दबने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल
प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

अयोध्या (उप्र), 18 मार्च : अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसोधा इलाके में केएम चीनी मिल में एक ओवर हेड पानी की टंकी मंगलवार दोपहर गिर गई जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. यह जानकारी पुलिस ने दी.

अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसोधा इलाके में केएम चीनी मिल में करीब 40 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी अचानक टूट गई और कुछ ही मिनटों में पूरा ढांचा जमीन पर आ गया. उन्होंने बताया कि इससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गये. यह भी पढ़ें : कर्नाटक: सरकारी ठेकों में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण का प्रावधान करने संबंधी विधेयक विधानसभा में पेश

उप जिलाधिकारी फैजाबाद विकास दुबे के मुताबिक इस हादसे में प्रवेश रावत (40) नाम के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि नंद कुमार पांडेय (46) और विनोद कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).