ताजा खबरें | यमुना नदी के जल गुणवत्ता आकलन से नदी में अमोनिया का स्तर कभी-कभी बढ़ने की बात सामने आई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना नदी की जल गणुवत्ता के आकलन से पता चलता है कि वजीराबाद बैराज पर इस नदी में अमोनिया का स्तर कभी-कभी बढ़ जाता है तथा अमोनिया युक्त नाइट्रोजन के स्तर में बढ़ोतरी होने एवं इससे होने वाले प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति रुक-रुक कर प्रभावित हुई है।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना नदी की जल गणुवत्ता के आकलन से पता चलता है कि वजीराबाद बैराज पर इस नदी में अमोनिया का स्तर कभी-कभी बढ़ जाता है तथा अमोनिया युक्त नाइट्रोजन के स्तर में बढ़ोतरी होने एवं इससे होने वाले प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति रुक-रुक कर प्रभावित हुई है।

लोकसभा में मनोज तिवारी एवं रवीन्द्र कुशवाहा के प्रश्नों के लिखित उत्तर में शेखावत ने यह जानकारी दी। तिवारी एवं कुशवाहा ने पूछा था कि क्या यमुना नदी में हाल ही में अमोनिया की मात्रा अधिक होने के कारण दिल्ली के अनेक हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई ?

इस पर जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला में स्थित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) यमुना नदी से आंशिक कच्चे जल को लेते हैं और जब अमोनिया युक्त नाइट्रोजन 1 मिलीग्राम / लीटर के स्तर तक पहुंच जाती है तो वजीराबाद बैराज से जल लेना रोक दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिये होता है कि क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा संचालित जल शोधन संयंत्रों में ऐसे कच्चे जल उपयोग की पर्याप्त प्रारंभिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि यमुना नदी के जल गणुवत्ता आकलन से पता चलता है कि वजीराबाद बैराज पर इस नदी में अमोनिया का स्तर कभी-कभी बढ़ जाता है जैसा कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है तथा अमोनिया नाइट्रोजन के स्तर में बढ़ोतरी होने से अमोनिया प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलापूर्ति रुक-रुक कर प्रभावित हुई है।

शेखावत ने बताया कि इससे इन संयंत्रों में 50 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) से लेकर 100 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) तक पेयजल का उत्पादन प्रभावित होता है।

मंत्री ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा वजीराबाद के ऊपरी बहाव क्षेत्र में 7-13 जनवरी 2021 के दौरान 7 स्थानों और प्रमुख नालों पर यमुना नदी जल गुणवत्ता का आकलन किया गया। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित पल्ला पर 31 मई 2021 से 12 जुलाई 2021 के दौरान और 8-9 नवंबर 2021 और 11 नवंबर 2021 के दौरान सप्ताह में दो बार यह किया गया।

उन्होंने बताया कि 28 राज्य एवं 3 संघ राज्य क्षेत्र वर्ष 2018 में सीपीसीबी द्वारा चिन्हित और अनुमोदित 351 प्रदूषित क्षेत्रों का पुनरूद्धार करने के लिये राज्य नदी पुनरूद्धार समितियों द्वारा तैयार की गई कार्य योजनाओं को लागू कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\