देश की खबरें | पंजाब- हरियाणा में जलजमाव वाले इलाकों से पंप के जरिये निकाला जा रहा पानी, बांटी जा रही राहत सामग्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए राहत कार्य को तेज कर दिया गया है और अधिकारी जलजमाव वाले इलाकों से पंप की मदद से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं एवं प्रभावित लोगों को पेयजल एवं भोजन आदि वितरित किया जा रहा है।

चंडीगढ़, 14 जुलाई पंजाब और हरियाणा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए राहत कार्य को तेज कर दिया गया है और अधिकारी जलजमाव वाले इलाकों से पंप की मदद से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं एवं प्रभावित लोगों को पेयजल एवं भोजन आदि वितरित किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में जलजमाव वाले क्षेत्रों से 19,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है जबकि पड़ोसी हरियाणा में 3,674 लोगों को खतरे वाले इलाकों से निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार और सोमवार के बीच दोनों राज्यों में हुई भारी बारिश से पंजाब के 14 और हरियाणा के 10 जिले प्रभावित हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में बारिश जनित घटनाओं में अब तक 27 लोगों की जान गई है जबकि हरियाणा में यह संख्या 16 है।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के फिरोजपुर इलाके का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मान जालंधर के लोहियां का भी दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब सहित जलजमाव वाले इलाकों में पानी घट रहा है। उन्होंने बताया कि संगरूर जिले के मूनक सब डिवीजन के कई गांव अब भी घग्गर नदी के पानी में डूबे हुए हैं।

लुधियाना में बूढ़ा नाले का प्रदूषित पानी तेजपुर रोड, ढोका मोहल्ला, धर्मपुरा, शिवपुरी, शिवाजी नगर और कश्मीर नगर जैसी कई कॉलोनियों में घुस गया है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि इन कॉलोनियों से पानी निकालने के लिए पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल बग्गा ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में संबंधित अधिकारी राहत अभियान चला रहे हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता अरुण मित्रा ने बाढ़ग्रस्त कॉलोनी में बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।

इस बीच, पंजाब की विपक्षी पार्टियों ने आप सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि योजना और तैयारी की कमी है।

वहीं, मान ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्राकृतिक आपदा में भी राजनीति करने में लगा है। उन्होंने कहा कि पंजाब बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन केंद्र को भेजेगा लेकिन आर्थिक पैकेज की भीख नहीं मांगेगा।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में 854 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 126 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल 106 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि 1,819 लोग राज्य सरकार द्वारा स्थापित 12 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक बारिश की वजह से राज्य में 1.24 लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला जिले में हालात का जायजा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\