देश की खबरें | क्या शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में नानार परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी: शेलार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने शनिवार को हैरानी जताते हुये पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना नानार रिफाइनरी परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी। इस परियोजना को महाराष्ट्र में स्थापित किया जाना था।

मुंबई, 29 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने शनिवार को हैरानी जताते हुये पूछा कि क्या उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना नानार रिफाइनरी परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी। इस परियोजना को महाराष्ट्र में स्थापित किया जाना था।

भाजपा की तत्कालीन गठबंधन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने तटीय रत्नागिरी जिले में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के एक वर्ग के साथ आगामी ग्रीनफील्ड परियोजना का विरोध किया था।

शेलार की आलोचना उस खबर के एक दिन बाद आई है जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान की सरकारी स्वामित्व वाली चार पेट्रोलियम कंपनियों ने ग्वादर बंदरगाह में 10 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ पाकिस्तान की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बनाने के लिए सऊदी अरब के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

भाजपा विधायक ने आश्चर्य जताया कि क्या परियोजना पर शिवसेना (यूबीटी) के विरोध से कोंकण, महाराष्ट्र और भारत को नुकसान हुआ है।

शेलार ने ट्वीट में एक खबर का हवाला दिया जिसमें सऊदी अरब की कंपनी अरामको द्वारा ग्वादर में पाकिस्तान की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बनाने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की बात कही गई थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या अंतरराष्ट्रीय ताकतें, जो यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही थीं कि परियोजना भारत को न मिले, नानार विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं। क्या प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्र-विरोधी ताकतों से हाथ मिला लिया।’’

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या शिवसेना (यूबीटी) नानार परियोजना का विरोध करके पाकिस्तान की मदद कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी