विदेश की खबरें | सूडान में संघर्षरत पक्षों ने अस्थायी संघर्ष-विराम पर सहमति जताई : अमेरिकी-सऊदी मध्यस्थ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघर्ष-विराम की इससे पहले की सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संघर्ष-विराम की इससे पहले की सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं।

अमेरिका और सऊदी अरब ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सऊदी के बंदरगाह शहर जेद्दा में सूडान की सेना और ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ (आरएसएफ) के बीच सात दिवसीय संघर्ष-विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जो सूडान के स्थानीय समयानुसार सोमवार पौने दस बजे से लागू होगा।

बयान के मुताबिक, यदि दोनों पक्ष सहमत होते हैं, तो संघर्ष-विराम की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

इसमें कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने सऊदी अरब और अमेरिका के मध्यस्थों को समझौते पर हस्ताक्षर के बाद और संघर्ष-विराम की शुरुआत से पहले की 48 घंटे की अवधि में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता से अवगत कराया है।’’

इससे पहले, सूडानी सेना और आरएसएफ ने जेद्दा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा और संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता का प्रवाह सुनिश्चित करने का वादा किया गया था, लेकिन इससे पहले के सभी संघर्ष-विराम समझौते असफल रहे थे।

जनरल अब्देल फतह बुरहान के नेतृत्व वाली सूडानी सेना और मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व वाली आरएसएफ के बीच अप्रैल के मध्य से सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है, जिसने हजारों लोगों को पड़ोसी देशों में पलायन करने के लिए मजबूर किया है।

संघर्ष छिड़ने के बाद से देश के अधिकतर हिस्सों में अराजकता फैल गई है। राजधानी खार्तूम शहरी युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गई है और पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में घातक जनजातीय संघर्ष जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\