देश की खबरें | ओडिशा में भीषण गर्मी की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। राज्य में कई स्थानों पर पारा के 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाने के बीच यह चेतावनी जारी की गयी है।

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। राज्य में कई स्थानों पर पारा के 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाने के बीच यह चेतावनी जारी की गयी है।

राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है वहीं कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, क्योंझरगढ़ और ढेंकनाल में मौसम गर्म रहेगा।

आईएमडी के अनुसार संबलपुर, सुंदरगढ़, बोलनगीर और मयूरभंज में रात में तापमान अधिक रहेगा।

आईएमडी ने लोगों को लंबे समय तक धूप में नहीं रहने, पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच बाहर जाते समय सिर को ढकने, गीले कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी है।

इसने कहा है कि पशुओं को ठंडे और छायादार स्थानों पर रखें तथा उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।

आईएमडी ने कहा, ‘‘शराब, चाय, कॉफी और ऐसे ‘कार्बोनेटेड’ शीतल पेय से बचें जिनसे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन नहीं खाएं।’’

राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित झारसुगुड़ा शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस, बौध और संबलपुर जिलों में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य 12 स्थानों पर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज