देश की खबरें | हिमाचल के पांच जिलों में हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी, 40 सड़कें बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 40 सड़कें बंद हैं। इसी बीच स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पांच जिलों में अचानक हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी दी है।
शिमला, छह सितंबर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 40 सड़कें बंद हैं। इसी बीच स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पांच जिलों में अचानक हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय ने शनिवार तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक हल्की बाढ़ के जोखिम की चेतावनी जारी की है। इसने शुक्रवार को आदिवासी जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से 10 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।
मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार मंडी में 16 सड़कें, कांगड़ा में 10, शिमला में नौ, कुल्लू में दो और सिरमौर, ऊना और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सहित कुल 40 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं।
केंद्र ने कहा कि राज्य में 32 बिजली परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम श्रेणी की बारिश हुई। देहरा गोपीपुर में सबसे अधिक 64 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद धर्मशाला में 55.2 मिलीमीटर, बर्थिन में 33 मिमी, पालमपुर में 32.4 मिमी, जुब्बरहट्टी में 29 मिमी, भुंतर में 27.4 मिमी, सराहन में 22 मिमी, कसौली में 19 मिमी, मंडी में 17.6 मिमी, कांगड़ा में 17.2 मिमी और मनाली में 12 मिमी बारिश हुई।
राज्य में 27 जून को शुरू हुए मानसून मौसम के बाद से अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून की शुरुआत से अब तक राज्य में औसतन 648.1 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि इसके मुकाबले 509.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 27 जून से छह सितंबर तक जारी मानसून के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 157 लोग जान गंवा चुके हैं और राज्य को 1,303 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
लाहौल-स्पीति में कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह सबसे गर्म क्षेत्र रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

