एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 142 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
जियो

भोपाल, 20 जून मध्यप्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक 142 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने शनिवार को दी।

यह भी पढ़े | Lalji Tandon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार, लेकिन अब भी सर्पोटिव वेंटिलेशन पर.

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है और रविवार सुबह तक भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों तथा सीधी, सिंगरौली, रीवा, मंडला एवं बालाघाट जिलों में कहीं—कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है।

मिश्रा ने बताया, ''ग्वालियर, भिण्ड एवं जबलपुर जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में एक जून से 20 जून के बीच औसत से अधिक बारिश हुई है। एक जून से अब तक मध्यप्रदेश में 131.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।''

यह भी पढ़े | क्या गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ थी: अखिलेश यादव.

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक जून से 20 जून तक सामान्यत: 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है लेकिन इस बार 142 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर में इस अवधि में सामान्यत: 30.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन एक जून से अब तक केवल 16.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से भिण्ड एवं जबलपुर जिलों में भी इस अवधि में होने वाली बारिश से कम वर्षा दर्ज की गई है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).