देश की खबरें | मध्य प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश के छह जिलों- होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
भोपाल, 21 अगस्त मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश के छह जिलों- होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
विभाग के अनुसार इन छह जिलों में शनिवार सुबह तक कहीं-कहीं पर अत्यधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
इसके आलवा, मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 अन्य जिलों विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, कटनी, छिंदवाड़ा, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, सागर एवं दमोह में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी है।
वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 अन्य जिलों भोपाल, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
अति भारी एवं भारी वर्षा होने का यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतर स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इटारसी में 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि घोडाडोंगरी, बबई, पाली, लॉजी एवं नरसिंहपुर में 11-11 सेंटीमीटर, गाडरवाडा में 10 सेंटीमीटर, निवास में नौ सेंटीमीटर, भोपाल, शाहपुर एवं मानपुर में आठ-आठ सेंटीमीटर, गोहपरू, सीहोर, सिलवानी एवं तामिया में सात-सात सेंटीमीर और शाहपुरा, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी, गौतमपुरा एवं सोहागपुर में छह-छह सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय मानसून में सक्रिय है। इस मानसून में अब तक औसतन पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

