देश की खबरें | राजस्थान में कई जगह फिर भारी बारिश की चेतावनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम के ताजा रुख से राजस्थान में कई जगह आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जयपुर, 12 सितंबर मौसम के ताजा रुख से राजस्थान में कई जगह आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र के दायरे में फिलहाल दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश भी आ गया है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में अगले चार-पांच दिन हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि 13 सितंबर के दौरान कोटा, जयपुर, उदयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी तीन-चार दिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक 69 मिलीमीटर बारिश सिरोही के रेवदर में दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज किया गया।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

