एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के अनेक इलाकों में भीषण लू की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी के और बढ़ने तथा तापमान में वृद्धि की चेतावनी जारी की है। राज्य के श्रीगंगानगर में बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो देश में सबसे अधिक था।

देश की खबरें | राजस्थान के अनेक इलाकों में भीषण लू की चेतावनी

जयपुर, 12 जून मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी के और बढ़ने तथा तापमान में वृद्धि की चेतावनी जारी की है। राज्य के श्रीगंगानगर में बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो देश में सबसे अधिक था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में 12 एव 13 जून को अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।

इसने इन इलाकों में भीषण लू चलने और उष्ण रात्रि का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है।

वहीं राज्य के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी आगामी तीन दिन अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व लू चलने के आसार हैं।

राज्य के कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू हो सकता है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बुधवार दिन में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 48 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).