खेल की खबरें | केंद्रीय अनुबंध नहीं लेंगे वॉर्नर लेकिन 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी तक सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आस्ट्रेलिया के लिये सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहेंगे लेकिन अगले साल प्रस्ताव मिलने पर केंद्रीय अनुबंध स्वीकार नहीं करेंगे ।

कोलकाता, 15 नवंबर सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आस्ट्रेलिया के लिये सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहेंगे लेकिन अगले साल प्रस्ताव मिलने पर केंद्रीय अनुबंध स्वीकार नहीं करेंगे ।

वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि अगले साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला उनकी आखिरी टेस्ट श्रृंखला होगी ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बृहस्पतिवार को तीसरा विश्व कप सेमीफाइनल खेलने जा रहे 37 वर्ष के वॉर्नर ने कहा कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और पाकिस्तान में 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी तक सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं ।

उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला ब्रैड हॉग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शोएब मलिक का उदाहरण दिया जिन्होंने 40 पार के बाद भी खेला है ।

उन्होंने यहां आस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा ,‘‘ हर कोई यथार्थवादी लक्ष्य बनाना चाहता है । मेरा लक्ष्य टी20 विश्व कप खेलना है और उसके बाद तय करूंगा कि आगे सफेद गेंद का क्रिकेट खेल सकूंगा या नहीं । मैं अभी भी फिट हूं और सहज होकर खेल पा रहा हूं ।’’

वॉर्नर ने कहा ,‘‘ मैं केंद्रीय अनुबंध नहीं लूंगा । आस्ट्रेलिया में पांच टी20 या वनडे या तीन टेस्ट खेलने पर अनुबंध अपग्रेड हो जाता है और आप उससे बंध जाते हैं । अपने कैरियर के इस मुकाम पर जब मेरी कमर में भी हलका सा दर्द रहता है, मैं कोई करार नहीं करना चाहता । इससे दीर्घकाल में प्रायोजन संबंधी कई बाध्यतायें हो जाती है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू