खेल की खबरें | श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये वॉर्नर, मार्श आस्ट्रेलियाई टीम में नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है । ये मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जायेंगे ।
आस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है । ये मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जायेंगे ।
लैंगर समेत सहयोगी स्टाफ के सदस्य इस दौरान छुट्टियों पर हैं । उनकी गैर मौजूदगी में एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे ।
आस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप जीत के सूत्रधार वॉर्नर और मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से पहले इन पांच मैचों से बाहर रखा गया है ।
फिट होकर लौटे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी वापसी कर रहे हैं ।
श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया की टी20 टीम :
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टोन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

