देश की खबरें | वॉर्नर, बोल्ट, ब्रावो खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय लीग टी20

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो समेत कई बड़े खिलाड़ी यहां शुक्रवार से शुरू हो रही छह टीमों की डीपी विश्व इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे सत्र में भाग लेंगे ।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो समेत कई बड़े खिलाड़ी यहां शुक्रवार से शुरू हो रही छह टीमों की डीपी विश्व इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे सत्र में भाग लेंगे ।

टूर्नामेंट में 34 मैच खेले जायेंगे और फाइनल 17 फरवरी को दुबई में होगा । दुबई में 15 , अबुधाबी में 11 और शारजाह में आठ मैच खेले जायेंगे ।

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने भी मुंबई इंडियंस अमीरात के साथ करार किया है ।

मुंबई अमीरात (रिलायंस इंडस्ट्रीज) के अलावा अन्य टीमों में अबुधाबी नाइट राइडर्स (कोलकाता नाइट राइडर्स), डेजर्ट वाइपर्स (लांसर कैपिटल), दुबई कैपिटल्स (जीएमआर), गल्फ जाइंट्स (अडानी स्पोटर्सलाइन) और शारजाह वारियर्स (कैप्री ग्लोबल) शामिल है ।

वॉर्नर, बोल्टऔर ब्रावो के साथ इसमें सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, कोरी एंडरसन, दासुन शनाका, रहमानुल्लाह गुरबाज, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स और मार्टिन गुप्टिल भी खेलेंगे ।

टूर्नामेंट जी के 10 चैनलों (एंड पिक्चर्स , जी सिनेमा, जी अनमोल सिनेमा, जी जेस्ट, जी गंगा, जी सिनमालु , एंड फ्लिक्स आदि) पर दिखाया जायेगा ।

पहला सत्र गल्फ जाइंट्स ने जीता था । टूर्नामेंट का पहला मैच शारजाह वारियर्स और गल्फ जाइंट्स के बीच 19 जनवरी को खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\