जरुरी जानकारी | दिल्ली में जल्द 24 घंटे सातों दिन खुले रहेंगे गोदाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही गोदामों में हर दिन 24 घंटे परिचालन होगा। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना का मसौदा जारी किया है और इसपर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही गोदामों में हर दिन 24 घंटे परिचालन होगा। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना का मसौदा जारी किया है और इसपर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

अधिसूचना पर हितधारकों से नोटिस के प्रकाशन से 15 दिनों के भीतर सुझाव देने को कहा गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले हफ्ते ऑनलाइन खरीदारी और आपूर्ति की दुकानों, होटल, रेस्तरां, परिवहन सुविधाओं और गोदामों सहित 300 से अधिक प्रतिष्ठानों के आवेदनों को मंजूरी दी थी। इन प्रतिष्ठानों ने हर दिन 24 घंटे परिचलान की अनुमति मांगी थी।

उपराज्यपाल के इस फैसले के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।

दिल्ली दुकान और स्थापना अधिनियम 1954 की धारा 15 और 16 के तहत शहर में दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज की अवधि की वकालत की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से व्यापारियों को फायदा होगा और राष्ट्रीय राजधानी की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मसौदे में कहा गया है कि कर्मचारियों को किसी भी दिन नौ घंटे से अधिक और सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिसूचना के मुताबिक, किसी भी कर्मचारी को सिर्फ रात की पाली में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कई आवेदन 2016 से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कारोबार में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस