देश की खबरें | मुंबई में बनेगा युद्ध स्मारक-सह-संग्रहालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि वे सशस्त्र बलों के सम्मान में एक युद्ध स्मारक-सह-संग्रहालय बनाने के लिए मुंबई में जगह निर्धारित करें। इस परियोजना को भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने के जश्न पर परिकल्पित किया गया है।

मुंबई, 29 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि वे सशस्त्र बलों के सम्मान में एक युद्ध स्मारक-सह-संग्रहालय बनाने के लिए मुंबई में जगह निर्धारित करें। इस परियोजना को भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने के जश्न पर परिकल्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित स्मारक-सह-संग्रहालय भारतीय सशस्त्र बलों के गौरवशाली इतिहास, बहादुरी और साहस को उजागर करेगा।

उन्होंने अधिकारियों से इस स्मारक के लिये जगह तय करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना पर तेजी से काम किया जाना चाहिए जिससे 15 अगस्त, 2022 तक स्मारक का कुछ हिस्सा आम लोगों के लिए खोला जा सके।

बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि संग्रहालय की प्रकृति पर फैसला करने के लिए रक्षा कर्मियों की भागीदारी के साथ सलाहकारों और डिजाइनरों की एक समिति बनाई जानी चाहिए।

बयान में कहा गया है कि इस परियोजना में यह जानकारी शामिल होनी चाहिए कि कैसे सैनिक देश की सभी चुनौतियों से रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि संग्रहालय सशस्त्र बलों की महिमा और सैन्य शक्ति को दर्शाने वाला होना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि 17 वीं शताब्दी के योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सैन्य कौशल के साथ-साथ महाराष्ट्र के सैनिकों और अधिकारियों की बहादुरी को भी दर्शाया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट