खेल की खबरें | सिंधू और नीरज से मिलना चाहते हैं: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार का कहना है कि अगर मौका मिला तो वे बर्मिंघम में बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधू और तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से मिलना चाहेंगे।

बेंगलुरू, 23 जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार का कहना है कि अगर मौका मिला तो वे बर्मिंघम में बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधू और तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से मिलना चाहेंगे।

महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहा है और बहु स्पर्धा प्रतियोगिता में यह टीम का पहला अनुभव होगा।

पोवार ने शनिवार को टीम की रवानगी से पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर मौका मिलता है तो हम सभी पीवी सिंधू और नीरज चोपड़ा से मिलना चाहेंगे क्योंकि दोनों ने इतने ऊंचे मानक स्थापित किये हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही मैं उनकी मजबूत मानसिकता को पढ़ना चाहूंगा और मैं उनकी तैयारियों के बारे में भी काफी उत्सुक हूं क्योंकि वे जिस तरह से अरबों लोगों के दबाव से निपटते हैं, यह काबिले तारीफ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बतौर ग्रुप इन शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के साथ कुछ ‘नोट’ साझा करना चाहेंगे। ’’

वह बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता का हिस्सा होने को लेकर भी रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब हम इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। यह हमारी लड़कियों के लिये बड़ा मंच है और उनके पास अपनी प्रतिभा, अपना खेल दिखाने का शानदार मौका है। हम दुनिया को बता सकते हैं कि महिला क्रिकेट विभिन्न तरह की प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले सकता है। ’’

पोवार ने कहा, ‘‘हम सभी ने और मैंने बतौर क्रिकेटर ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेल देखें हैं। हमने अपने देश का तिरंगा ऊंचा लहराते हुए देखा है। यह हम सभी के लिये अच्छा प्रदर्शन करने और देश को फक्र महसूस कराने का मौका है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\