विदेश की खबरें | अमेरिका के पश्चिमी राज्यों में गर्म हवाओं के कारण और भड़की जंगल की आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में स्थित डेथ वैली में शनिवार को 128 डिग्री फारेनहाइट (53 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। एक दिन पहले फर्नेस क्रीक मरूभूमि में तापमान 130 डिग्री फारेनहाइट (54 डिग्री सेल्सियस) चला गया था। जुलाई 1913 के बाद से यह सबसे अधिक तापमान है जब फर्नेस क्रीक मरूभूमि में 134 डिग्री फारेनहाइट (57 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया था जो धरती पर अब तक का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में स्थित डेथ वैली में शनिवार को 128 डिग्री फारेनहाइट (53 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। एक दिन पहले फर्नेस क्रीक मरूभूमि में तापमान 130 डिग्री फारेनहाइट (54 डिग्री सेल्सियस) चला गया था। जुलाई 1913 के बाद से यह सबसे अधिक तापमान है जब फर्नेस क्रीक मरूभूमि में 134 डिग्री फारेनहाइट (57 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया था जो धरती पर अब तक का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है।

मरूभूमि के करीब 483 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में लगी आग नेवादा की सीमा तक पहुंच गयी है। बेकवर्थ कॉम्प्लेक्स में लगी आग लेक ताहोए के उत्तर में 45 मील (72 किलोमीटर) के क्षेत्र को जद में ले चुकी है तथा आग के और भड़कने से सिएरा नेवादा वन क्षेत्र से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहे दावानल के कम होने का कोई संकेत भी नहीं दिख रहा।

आग 222 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक फैल गयी और दमकलकर्मी महज आठ प्रतिशत क्षेत्र में ही इस पर काबू पा सके हैं।

भीषण गर्म हवाओं से लपटों के साथ धुंए का गुबार देखा गया और गर्म हवाएं आग को और भड़काने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि आग के कारण खतरनाक मौसम से लोग बीमार हो सकते हैं वहीं कैलिफोर्निया के पावर ग्रिड संचालक ने शनिवार को शाम चार बजे से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जतायी।

‘कैलिफोर्निया इंडिपेंडेंट सिस्टम’ ने भी बिजली आपूर्ति कम होने का अनुमान जताया है। गवर्नर गेविन न्यूसम ने शुक्रवार को आपात घोषणा जारी की और आईएसओ ने अन्य राज्यों से आपात सहायता का अनुरोध किया है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में शनिवार को 120 डिग्री फारेनहाइट (49 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इस साल यहां चौथी बार तापमान 120 डिग्री फारेनहाइट पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल