खेल की खबरें | फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस करने के लिये वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दुनिया भर में टी20 लीग खेलने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।

कराची, 16 अगस्त पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दुनिया भर में टी20 लीग खेलने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।

38 वर्ष के बायें हाथ के तेज गेंदबाज रियाज ने 2008 से 2020 के बीच 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 मैच खेले हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान पोस्ट करके लिखा ,‘‘एक शानदार सफर के बाद मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड , मेरे परिवार, कोचों, मेंटोर, साथी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और सभी को शुक्रिया । फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया में आगे का समय रोमांचक होगा ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ इस पारी के समापन के साथ मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट की नयी पारी शुरू करने जा रहा हूं । उम्मीद है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर सकूंगा।’’

रियाज पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इतिहास के नौवें गेंदबाज हैं । उन्होंने ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था ।

इसके अलावा विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ भी पांच विकेट लिये थे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज