जरुरी जानकारी | महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचेगी वेतनवृद्धि, इस साल 8.13 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के कोविड-19 महामारी से संबंधित बाधाओं से उबरने के साथ इस साल औसत वेतनवृद्धि लगभग 8.13 प्रतिशत रह सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 12 मई देश के कोविड-19 महामारी से संबंधित बाधाओं से उबरने के साथ इस साल औसत वेतनवृद्धि लगभग 8.13 प्रतिशत रह सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

टीमलीज की वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ‘द जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर रिपोर्ट’ के अनुसार पिछले दो वर्षों की मुकाबले इस साल लगभग सभी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के सालाना वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, वेतनवृद्धि सीमित रहेगी।

रिपोर्ट में 17 क्षेत्रों की समीक्षा की गई है जिसमे से 14 क्षेत्रों ने वेतन में 10 प्रतिशत से कम की वृद्धि की संभावना जताई है। वहीं औसत वेतनवृद्धि 8.13 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह टीमलीज सर्विसेज की एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें 17 क्षेत्रों और नौ शहरों में 2,63,000 से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान को ध्यान में रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार भौगोलिक आधार पर सबसे अधिक वेतनवृद्धि (12 प्रतिशत और उससे अधिक) देने वाले शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे शामिल हैं।

इसके अलावा वेतन में सालाना आधार पर सबसे अधिक वृद्धि (दस प्रतिशत से अधिक) ई-कॉमर्स और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में होने की संभावना है।

टीमलीज सर्विसेज की सह-संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हालांकि, वेतन बढ़ोतरी अभी 10 प्रतिशत से कम है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब वेतन कटौती का दौर समाप्त हो गया है। पुनरुद्धार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मांग बढ़ने से वेतनवृद्धि कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की ओर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका