एजेंसी न्यूज

AUS vs ENG ICC T20 World Cup 2024: अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड को आईसीसी ने लगाई फटकार

आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पिछले हफ्ते टी20 विश्व कप में इंग्लैंड पर उनकी टीम की जीत के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी द्वारा फटकार लगायी गयी.

AUS vs ENG ICC T20 World Cup 2024: अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड को आईसीसी ने लगाई फटकार
आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Photo Credit: Twitter/@mufaddal_vohra)

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 10 जून आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पिछले हफ्ते टी20 विश्व कप में इंग्लैंड पर उनकी टीम की जीत के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी द्वारा फटकार लगायी गयी. इसके साथ ही वेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक ‘डिमैरिट’ अंक भी जोड़ दिया गया है. यह उनका 24 महीने में पहला उल्लघंन था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड को शनिवार को बारबाडोस में केनसिंगटन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप बी मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लघंन के लिए आधिकारिक फटकार लगायी गयी है.’’ यह भी पढ़ें: लाहौर में हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टक्कर

यह घटना आस्ट्रेलियाई पारी के 18वें ओवर में घटी जब वेड ने लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद खेली लेकिन वह उम्मीद कर रहे थे कि अंपायर इसे ‘डेड बॉल’ करार देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद वेड ने अंपायरों से बहस करना शुरू कर दिया. वेड ने आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लघंन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसलों पर नाराजगी दिखाने से संबंधित है.

वेड ने यह उल्लघंन स्वीकार कर दिया है और आईसीसी मैच रैफरियों के एलीट पैनल के एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी,

मैदानी अंपायर नितिन मेनन और जोएल विल्सन, तीसरे अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने वेड पर ये आरोप लगाये. लेवल एक में न्यूनतम सजा आाधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा तथा एक या दो डिमैरिट अंक होते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).