देश की खबरें | दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर चुनने के लिए 24 जून को होगा मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में तीन निकायों के महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा।

जियो

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली में तीन निकायों के महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 की मौत, 5 घायल.

ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौरों का चुनाव एक ही दिन होगा।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 2012 में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली में विभाजित किया गया था।

यह भी पढ़े | ITBP: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए : 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी ने कहा, “तीनों नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए 24 जून को मतदान होगा। दक्षिणी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान सुबह होगा, उत्तरी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान दोपहर में होगा और उसके बाद पूर्वी दिल्ली के महापौर के लिए मतदान होगा। इस दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाएगा।”

वर्तमान में दिल्ली के तीनों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है।

इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव देर से हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\