देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव के लिए नगालैंड में मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नगालैंड में सोमवार को मतदान जारी है और राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

कोहिमा, 18 जुलाई देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नगालैंड में सोमवार को मतदान जारी है और राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

साठ सदस्यीय विधानसभा में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के 42 विधायकों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार विधायकों और दो निर्दलीय सदस्यों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

इन सभी विधायकों ने सितंबर 2021 में नगा राजनीतिक संकट के शीघ्र समाधान में सहयोग के वास्ते यूडीए बनाने के लिए हाथ मिलाया था। विधायकों में सबसे उम्रदराज 88 वर्षीय केजोंग चांग को विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा परिसर में मतदान केंद्र तक जाने में मदद की।

यूडीए अध्यक्ष टी. आर. जेलियांग, मुख्यमंत्री नेफियू रियो, उप मुख्यमंत्री वाई. पैटन, यूडीए के सह-अध्यक्ष कुझोलुजो निएनु, विधानसभा अध्यक्ष शेरिंगेन लोंगकुमेर सहित कई विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की संख्या के अनुसार वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे।

मुख्यमंत्री रियो ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में विश्वास व्यक्त किया कि सदन के सभी 60 सदस्यों के यूडीए के रूप में एक साथ खड़े होने से ‘‘राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को नगालैंड से शत प्रतिशत वोट मिलेगा’’।

नगालैंड के मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यूडीए के सभी विधायक मुर्मू को वोट देंगे। नगालैंड में प्रत्येक विधायक का वोट मूल्य नौ है और विधायकों के सभी 60 वोटों का मूल्य 540 है। नगालैंड में दो सांसद हैं और इस बार एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\