देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को यहां तेलंगाना विधानसभा में मतदान जारी है।
हैदराबाद, 18 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को यहां तेलंगाना विधानसभा में मतदान जारी है।
सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक यहां बंजारा हिल्स में पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री केटी रामाराव के नेतृत्व में विधानसभा परिसर पहुंचे।
टीआरएस के सूत्रों ने बताया कि विधायकों के विधानसभा पहुंचने से पहले पार्टी मुख्यालय में मतदान के लिए अभ्यास किया गया।
टीआरएस राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।
विधानसभा में टीआरएस के 103, एआईएमआईएम के सात, कांग्रेस के छह और भाजपा के तीन विधायक हैं।
टीआरएस के लोकसभा में नौ और राज्यसभा में सात सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)