देश की खबरें | दिल्ली में पांच निकाय वार्डों में उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को पांच निकाय वार्डों में उप चुनाव के लिए मतदान होगा। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत के दावे किए हैं।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली में रविवार को पांच निकाय वार्डों में उप चुनाव के लिए मतदान होगा। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत के दावे किए हैं।

अगले साल की शुरुआत में तीन नगर निगमों के 272 वार्डों के लिए होने वाले निकाय चुनावों से पहले हो रहे उप चुनाव को ‘सेमी फाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, रोहिणी-सी, शालीमार बाग (उत्तर), त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर निकाय वार्डों के 2.42 लाख लोग मतदान करने योग्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।

उन्होंने कहा कि उप चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 327 मतदान केंद्र पर मतदान होगा जिससे 26 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 के मरीज दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका