देश की खबरें | जेएनयू छात्रसंघ के लिए मतदान संपन्न, नतीजे 28 अप्रैल तक आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया है और लगभग 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया है और लगभग 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।

जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, 69.6 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने मतदान किया। हालांकि, यह 2023 में दर्ज 73 प्रतिशत मतदान से थोड़ा कम है।

कुल 7,906 मतदाताओं में से लगभग 5,500 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान दो सत्रों में सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक, परिसर के 17 केंद्रों पर हुआ।

मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर देरी की खबरें भी आईं, विशेष रूप से स्कूल ऑफ लैंग्वेज केन्द्र पर, जहां मतपत्र पर दो उम्मीदवारों के नाम गायब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ।

इस साल के चुनावों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। लंबे समय से चली आ रही एकजुट लेफ्ट बिखर गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के साथ गठबंधन किया, जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ)और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए)के साथ मिलकर एक अलग मोर्चा बनाया।

मतों की गिनती शुक्रवार देर रात शुरू हुई, सबसे पहले काउंसलर पदों के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। अंतिम नतीजे सोमवार, 28 अप्रैल को जारी किए जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस