देश की खबरें | पानीपत में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से लगभग 16 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चंडीगढ़, नौ मार्च पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक चार लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से लगभग 16 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुल 365 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
पानीपत नगर निगम में महापौर पद के लिए चार उम्मीदवार और 26 पार्षद पदों के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इससे पहले दो मार्च को सात नगर निगमों - गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए उपचुनाव तथा 21 नगर निगम समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के चुनाव भी दो मार्च को हुए थे।
मतों की गिनती 12 मार्च को होगी और पानीपत समेत सभी नगर निकायों के नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में कहा था कि नगर निकाय चुनाव भाजपा जीतेगी और ‘‘ट्रिपल इंजन’’ सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा।
वहीं, कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)