एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 26 सीट के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रारंभ

श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 26 सीट के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के 26 निर्वाचन क्षेत्रों पर हो रहे चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कुल 239 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, 25 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में जम्मू के तीन और कश्मीर के भी तीन जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इन क्षेत्रों में 3,502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों में 1,056 मतदान केंद्र जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 2,446 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस, सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्र के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में श्रीनगर के 93, बडगाम से 46, राजौरी से 34, पुंछ से 25, गांदरबल से 21 और रियासी से 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).