देश की खबरें | मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या में दोहराव पुराना मुद्दा : निर्वाचन आयोग के सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्ष द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या के दोहराव से संबंधित मामला एक ‘पुराना मुद्दा’ है और ऐसे पहचान पत्र 2008 से 2013 के बीच भी जारी किए गए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सत्ता में नहीं थी।

नयी दिल्ली, 10 मार्च विपक्ष द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या के दोहराव से संबंधित मामला एक ‘पुराना मुद्दा’ है और ऐसे पहचान पत्र 2008 से 2013 के बीच भी जारी किए गए थे, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सत्ता में नहीं थी।

निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों वार्षिक मतदाता सूची अद्यतनीकरण के दौरान राज्यों को मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) में मौजूद सभी विसंगतियों को दूर करने का निर्देश दिया था।

निर्वाचन आयोग ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या में दोहराव के बावजूद केवल अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर ही मतदान कर सकता है।

निर्वाचन आयोग ने कहा था कि किसी भी आशंका को दूर करने के लिए, मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या (ईपीआईसी)में दोहराव के सभी मामलों को तीन महीने के भीतर सुलझा लिया जाएगा, ताकि ईपीआईसी क्रमांक के दोहराव वाले मौजूदा मतदाताओं और भविष्य के मतदाताओं के लिए भी एक अद्वितीय ईपीआईसी नंबर सुनिश्चित किया जा सके।

संसद में भी सोमवार को मतदाता पहचान पत्र क्रमांक संख्या में दोहराव का मुद्दा गूंजा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की, जिस पर कई राजनीतिक दलों ने कुछ सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने शून्यकाल में कहा, ‘‘पूरा विपक्ष यह मांग कर रहा है कि मतदाता सूची पर चर्चा हो।’’

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि चुनाव निकाय पिछले कुछ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में ‘विफल’ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज