एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन कर रहे उम्मीदवार को वोट दें : अजित पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करे क्योंकि यह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

ताजा खबरें | विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन कर रहे उम्मीदवार को वोट दें : अजित पवार

छत्रपति संभाजीनगर, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करे क्योंकि यह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अर्चना पाटिल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। ऐसा उम्मीदवार चुनें जो हमारे प्रधानमंत्री का समर्थन करे हैं।’’

क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए, पवार ने कहा कि उजानी बांध से धाराशिव (उस्मानाबाद) के लिए जलापूर्ति पर्याप्त नहीं है और कृष्णा-भीमा परियोजना से एक सुरंग के जरिये पानी पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र, धाराशिव-तुलजापुर-सोलापुर रेल मार्ग की लागत का 50 प्रतिशत देगा। इन विकास कार्यों के पूरे होने के लिए लोगों को ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो नरेन्द्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं।’’

उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के ओमप्रकाश राजेनिम्बालकर और सत्तारूढ़ गठबंधन की अर्चना पाटिल के बीच मुकाबला है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और भाजपा भी शामिल है।

पाटिल, भाजपा विधायक राणा जगत सिंह पाटिल की पत्नी हैं और वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अजित पवार नीत राकांपा में शामिल हुई थीं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में सात मई को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).