जरुरी जानकारी | वोल्वो ने अपने सभी वाहनों को ‘माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल’ में बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वीडन की लक्जरी वाहन कंपनी वोल्वो ने घरलू बाजार में अपने सभी वाहनों को ‘माइल्ड हाइब्रिड’ पेट्रोल में बदल दिया है।

मुंबई, 21 सितंबर स्वीडन की लक्जरी वाहन कंपनी वोल्वो ने घरलू बाजार में अपने सभी वाहनों को ‘माइल्ड हाइब्रिड’ पेट्रोल में बदल दिया है।

वोल्वो कार इंडिया के प्रमुख ज्योति मल्होत्रा ने यह जानकारी दी और बताया कि कंपनी ने 2030 तक सभी कारों को इलेक्ट्रिक में बदलने की अपनी योजना के तहत यह कदम उठाया है।

माइल्ड हाइब्रिड एक पारंपरिक पेट्रोल या डीजल इंजन है जिसमें कम वोल्टेज वाली बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है। इसका उपयोग आमतौर एसी और रेडियो जैसे बिजली के घटकों को बिजली देने के लिए किया जाता है।

इसी कड़ी में कंपनी ने बुधवार को अपने पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड कारों की नयी श्रेणी पेश की है।

कंपनी की वर्ष 2023 में पेश होने वाली वाहनों की सूची में एक्ससी40 एसयूवी के पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड संस्करण के साथ एस90 सेडान, मध्यम आकार की एसयूवी एक्ससी60 और एसयूवी एक्ससी90 शामिल हैं।

इन वाहनों की पेशकश के साथ कंपनी ने अपने वाहनों को पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड में बदलने की प्रकिया को पूरा कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी