जरुरी जानकारी | वोल्टास का दूसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 132.83 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर कंडीशनर विनिर्माता और इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 132.83 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर एयर कंडीशनर विनिर्माता और इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता वोल्टास लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 132.83 करोड़ रुपये हो गया।

यह वृद्धि कंपनी के ‘रूम एसी’ कारोबार में मात्रा के लिहाज से 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी 35.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान वोल्टास की परिचालन आय 14.23 प्रतिशत बढ़कर 2,619.11 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,292.75 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में वोल्टास का कुल खर्च 10.74 प्रतिशत बढ़कर 2,486.89 करोड़ रुपये हो गया।

वोल्टास की कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, सितंबर तिमाही में 16.53 प्रतिशत बढ़कर 2,754.58 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\