जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया को बकाया लौटाने में करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले में निर्णय के बाद विश्लेषकों ने कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) को बकाया लौटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर उच्चतम न्यायालय के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले में निर्णय के बाद विश्लेषकों ने कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) को बकाया लौटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि वोडाफोन आइिया को समय मुताबिक भुगतान करने में समस्या हो सकती है लेकिन भारती एयरटेल के साथ ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज जैसी कंपनियों को दूरसंचार विभाग (डीओटी) को समायोजित सकल राजस्व से संबंधित बकाया चुकाने के लिए कुछ शर्तों के साथ दस साल का समय दिया।

न्यायालय ने अपने फैसले में दूरसंचार कंपनियों को एजीआर मद में अनुमानित 1.6 लाख करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान के लिये 20 साल का समय दिये जाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ही निजी क्षेत्र की कंपनियां हैं, जो कीमत घटाने की आक्रमक होड़ में बाजार में टिकी हुई हैं। कीमत घटाने की शुरूआत मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के बाजार में आने के साथ हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि आठ प्रतिशत ब्याज को अगर माना जाए तो भारती एयरटेल और वीआईएल को सालाना क्रमश: 3,900 करोड़ रुपये और 7,500 करोड़ रुपये देने पड़ सकते हैं।

ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार शून्य प्रतिशत ब्याज पर दोनों को क्रमश: 2,600 करोड़ रुपये और 5,000 करोड़ रुपये देने होंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (इक्विटी रणनीति, ब्रोकिंग और वितरण) हेमांग जैन ने कहा कि भुगतान को लेकर अभी ब्याज दर के बारे में चीजें साफ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उम्मीद है कि भारती एयरटेल को भुगतान करने में समस्या नहीं होगी। शुल्क दर बढ़ाये बिना कंपनी का एफसीएफ (मुक्त नकद प्रवाह) 2019-20 में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं वीआईएल का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्य ह्रास और एर्मोटाइजेशन से पहले आय) 6,000 करोड़ रुपये और सालाना भुगतान 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसे में इसके लिये भुगतान करना मुश्किल हो सकता है।’’

जानी ने कहा, ‘‘यह भारती और आआईएल के लिये सकारात्मक है। क्योंकि एयरसेल और वीडियोकॉन की देनदारी का असर भारती पर नहीं होगा और आर कॉम की देनदारी का असर आर जियो पर नहीं होगा। दोनों ने उनके स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है।’’

केएस लीगल एंड एसोसएिट्स की प्रबंध भागीदार सोनम चांदवानी ने कहा कि भुगतान अवधि से पहले जिन दूरसंचार कंपनियों के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो रही है, उनके लिये ‘चिंता का विषय है।’

उन्होंने कहा, ‘‘...दूरसंचार कंपनियों के पास दो विकल्प हैं। पहला, दस साल की भुगतान सीमा के भीतर उस लाइसेंस का नवीनीकरण करायें, जिसकी मियाद समाप्त हो रही है।(या फिर लाइसेंस का नवीनीकरण न कराएं) ऐसी आशंका है कि कुछ कंपनियां लाइसेंस नवीनीकरण कराने में विफल रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी