जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 14,500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी की बिक्री, या एडीआर (अमेरिकन डिपोजिटरी रिसीट), जीडीआर (ग्लोबल डिपोजिटरी रिसीट) और एफसीसीबी (विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड) जैसे ऋण साधनों के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई जाएगी।

इक्विटी की बिक्री, या एडीआर (अमेरिकन डिपोजिटरी रिसीट), जीडीआर (ग्लोबल डिपोजिटरी रिसीट) और एफसीसीबी (विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड) जैसे ऋण साधनों के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाई जाएगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 338.3 करोड़ इक्विटी शेयरों को 13.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर जारी करने की मंजूरी दी, जिससे कुल 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएंगे।

वीआईएल ने बताया कि ये शेयर यूरो पैसिफिक सिक्योरिटीज लिमिटेड और प्राइम मेटल्स लिमिटेड (वोडाफोन समूह की इकाइयां और कंपनी के प्रवर्तक) और ओरियाना इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (आदित्य बिड़ला समूह की इकाई) को तरजीही आधार पर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा बोर्ड ने इक्विटी शेयरों या इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को जारी करके और अन्य ऋण साधनों के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।

कंपनी वैश्विक जीडीआर, एडीआर, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉंड, परिवर्तनीय ऋणपत्र और वारंट, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र और वारंट के जरिए राशि जुटाने पर भी विचार करेगी।

यह राशि एक या अधिक चरणों में जुटाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\